हितली के किसानों को धान बेचने 13 किमी दूर जाने की मजबूरी, 3 किमी समीप सिहारीनाला में भी है केंद्र

373

किसान चौपाल में उठा मुद्दा, भाजपाईयों ने कहा किसान बिल पर कांग्रेस किसानों को कर रही दिग्भ्रमित   

धमतरी| भाजपा मंडल कुकरेल की संगठनात्मक बैठक एवं किसान चौपाल सियारीनाला शक्तिकेंद्र अंतर्गत हितलीपारा बूथ में आयोजित की गई  जिसमें पार्टी के स्थानीय बूथ समिति के गठन सहित संगठनात्मक विषयों पर व केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू किए गए कानून पर किसानों को भ्रमित किये जाने, धान बेचने में किसानों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की  गई| भाजपा ने कहा कि प्रदेश सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करे एवं किसानों को धान की कीमत 2500 रुपए एकमुश्त भुगतान करें | उन्होंने आगे कहा कि हितली के कृषक धान बेचने 13 किमी केरेगांव जाते हैं जबकि 3 किमी समीप के गांव सिहारीनाला में धान खरीदी केंद्र है| दूरी अधिक होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है| परेशानियों  को  देखते हुए  सिहारीनाला में  धान की खरीदी की जाये |कार्यक्रम को भाजपा जिला मंत्री व कुकरेल मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, जनपद अध्यक्ष नगरी श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, भाजपा मंडल कुकरेल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, पूर्व सभापति जिला पंचायत धमतरी फत्तेलाल ध्रुव, सरपंच संघ नगरी अध्यक्ष महेंद्र नेताम, बगरुमनाला सरपंच महेश गोटा ने संबोधित किया। बैठक में मंडल महामंत्री अखिलेश प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष बृजलाल मंडावी, भाजयुमो कुकरेल मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष संजय शांडिल्य, कोषाध्यक्ष ननकू दास मानिकपुरी, आईटीसेल प्रभारी शुभम यदु, स्थानीय बूथ समिति अध्यक्ष महेश कावड़े, घनाराम मरकाम, रोमसिंह कावड़े, सियाराम मरकाम, चिंताराम मरकाम, जोहन मरकाम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।