Home प्रदर्शन हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

धमतरी|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथरस की बेटी एवं उनके परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस ने गांधीजी की प्रतिमा स्थल के पास सत्यागढ़ आन्दोलन किया| कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है| आज पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है| हाथरस की बेटी एवं उनके परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी | धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम राजपत्रित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया | मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुर्यप्रभा चेटियार,  पूर्व विधायक हर्षद मेहता, नरेश जसूजा समेत कांग्रेस के  विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारी मौजूद थे |  

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version