हनुमान जन्मोत्सव पर ग्राम भोथीपार में लोक मंडाई का भव्य आयोजन, विधायक ओंकार साहू की उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं घोषणा

0

धमतरी। दिनांक 2 अप्रेल को जिले के ग्राम भोथीपार में आयोजित पारंपरिक लोक मंडाई कार्यक्रम इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री साहू द्वारा आंगा देवता एवं ग्राम देवी मां खाल्लारी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों ने भी बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लिया और अपने पारंपरिक आस्था का प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने ग्राम स्थित शनिदेव मंदिर में स्टील ग्रील लगाने एवं चबूतरे में टाइल्स कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस कार्य से मंदिर परिसर की सुंदरता एवं सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने ग्राम भोथीपार के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विधायक का स्वागत एवं धन्यवाद किया। लोक मंडाई कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन भी किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। “ममा-भांचा” नाचा पार्टी खोकसा द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नाचा कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से देर रात तक समां बांधे रखा और उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर समन्वय देखने को मिला। ग्राम भोथीपार का यह लोक मंडाई आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और विकास के नए आयाम स्थापित करने का माध्यम भी सिद्ध हुआ। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , सेक्टर अध्यक्ष रंजीत साहू , उचित साहू , घासीराम साहू , फल्लेस साहू , जीवराज साहू , धर्मेंद्र पटेल , भुनेश्वर सिन्हा , टोमन साहू , पारसमणी साहू , रंजीत साहू , फल्लेस साहू , दसरथ साहू , भालचंद्र पटेल , लोकेश्वर पटेल , पारसमणी साहू , चितेन्द साहू , उमेश साहू , देवेन्द्र पटेल , हिमांशु साहू , हुलार पटेल , अम्नेश्वर पटेल, नरसिंह पटेल , शेखन साहू , गेंदलाल पटेल, गोपी साहू , जयपाल पटेल , युवराज पटेल , भूषण पटेल , धरम सिंह पटेल , ईशु पटेल , अभय राम पटेल, दुजराम पटेल, रोशन पटेल, लवेन्द पटेल, नागेन्द्र पटेल , देवानंद पटेल, दुजराम साहू , नरेंद्र पटेल , नरोत्तम पटेल , चुम्मन साहू , डोमन पटेल , चन्दन सिन्हा , तुलाराम साहू , तुषार पटेल , अम्नेश्वर पटेल , झम्मन पटेल , अशोक पटेल साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही |