स्काउट गाइड संघ ने ऑनलाइन सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर गांधी- शास्त्री को किया नमन 

601

धमतरी| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को स्काउट गाइड स्थानीय संघ धमतरी द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीआर गजेंद्र, फनेन्द्र लोधी डीओसी स्काऊट, श्रीमती मंजूषा साहू डीओसी गाइड के मार्गदर्शन में धमतरी ब्लॉक के स्काउट गाइड रोवर रेंजर ब्लाक व जिला के पदाधिकारी स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना हुई | सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजा राम, सभी धर्मों की प्रार्थना, व्ही शैल ओवर कम, हर देश में तू, वैष्णव जन तो तेने कहिए, शांति पाठ द्वारा भजनों का आयोजन किया गया। 

भारत लाल साहू, योगेश्वर साहू ने  गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा स्वच्छता व सेवाभावी कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।फनेन्द्र लोधी, मंजूषा साहू द्वारा द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान व राज्यपाल पुरस्कार हेतु जानकारी प्रदान की  गई| कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ के सचिव मोहित राम बनपेला ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन नेतू राम यादव, स्काउट मास्टर गणेश प्रसाद साहू, शेष नारायण गजेंद्र, नंद किशोर साहू गाइड कैप्टन श्रीमती आशा साहू, आरती शिंदे, हर्षा सिन्हा, रोवर हिरेंद्र कुमार, साक्षी सेन ,राजू यादव ,विनय यादव, वासदेवी हिमानी, पूर्वा साहू, कुशाग्र साहू आदि ने भी ऑनलाइन प्रार्थना सभा में प्रस्तुति देकर सहयोग प्रदान किया।