सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री में नूतन वर्ष मनाया

7

धमतरी | श्री रूद्रेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च दिन गुरुवार को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा रूद्रेश्वर मंदिर के प्रांगण पर पूर्व रात्रि सुंदरकाण्ड का अखंड पाठ, भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा सुबह 5 बजे यज्ञ हवन के साथ उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता मुकेश यादव जनपद सदस्य रूद्री, विशिष्ट अतिथि श्री यादव राम साहू अध्यक्ष संचालन समिति, श्रीमती श्यामादेवी साहू उपाध्यक्ष, श्री अजय ठाकुर सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनुसुइया सिन्हा सचिव संचालन समिति द्वारा की गई।

साथ ही सभी आचार्य परिवार, भैया/बहिन और अभिभावक वृंद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में हिन्दू नववर्ष की बधाई दी और कहा हर भारतीय को अपनी संस्कृति और पर्व को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। अध्यक्ष ने आभार और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।