सड़क हादसे में एक की मौत एक घायल

38

धमतरी | सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक पैदल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल का उपचार जारी है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मुजगहन जीतेन्द्र शाण्डिल एव खिलेंद्र साहू दोनों रविवार रात लगभग 8:30 बजे लोहरसी केन्द्रीय विद्यालय की तरफ घुमने गये थे जहा अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी इलाज के लिए जिला अस्पातल जहा इलाज के दौरान जीतेन्द्र शाण्डिल की मौत हो गयी खिलेंद्र साहू का इलाज जारी है | पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।