संयुक्त मोर्चा ने डीए की घोषणा करने पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

5

धमतरी | छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दीपक शर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष संजय नारंग, मनोज वाधवानी एस आर टंडन ,लिपिक वर्गी संघ जिला अध्यक्ष रजत शिंदे रमेश देवांगन, वाघमारे, ,पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष वासुदेव भोई,शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनकर,, आशा स्कीम उड़ान प्राप्त संघ के हेमंत ठाकुर प्रकाश पवार,शिक्षाकर्मी संघ के रोहित साहू ,ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की ओर से राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता की घोषणा करने पर संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,महेंद्र सिंह राजपूत,

संजय सिंह, ओ पी शर्मा ,तीरथलाल सेन , बालकृष्ण साहू,जितेंद्र सिंह ठाकुर,अशोक कुमार नावरे,भोला राम किर,सूरज प्रसाद देवांगन, संजय तिवारी,आशीष सिंह ठाकुर ने मंत्रालय में वित मंत्री ओ पी चौधरी, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर संयुक्त मोर्चा की ओर धन्यवाद देते हुए मांग किया कि चार प्रतिशत डीए कर्मचारियों को देय तिथि 1 जनवरी 2024 से प्रदान कर एरियर्स राशि कर्मचारियों के कर्मचारियों की जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाय।