शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

561

मगरलोड। नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार  कर जेल भेज  दिया | थाना प्रभारी विनोद कतलम ने बताया कि थाना क्षेत्र एक गांव की नाबालिक लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मीनारायण यादव पिता नरेश यादव उम्र 21 वर्ष पचरीपारा कुरूद के खिलाफ धारा 376, 506 पॉस्को एक्ट 4,6 अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड पर जेल भेज दिया गय।  कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुभाष लाल, सहायक उपनिरीक्षक सूरजपाल साहू ,प्रधान आरक्षक पवन चंद्राकर, आरक्षक मनोज सिन्हा, परमानंद साहू का योगदान रहा।