शराब की अवैध बिक्री, आठ दबोचे गए

547

धमतरी। पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी कुरुद गगन वाजपेई को ग्राम नारी में होटल संचालकों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड कार्यवाही करते हुए 8 होटल संचालकों व घरों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई |

आरोपियों में रामेश्वर साहू पिता थनवार साहू उम्र 34 वर्ष साकिन चारभाठा, सेवक राम चंदेल पिता भागी राम चंदेल उम्र 19 वर्ष साकिन मेडरका, विनोद पाल पिता हेमलाल पाल उम्र 45 वर्ष साकिन बाजार चौक नारी, हरपाल सिंह ध्रुव पिता माखन सिंह ध्रुव उम्र 31 वर्ष साकिन नारी, खुमान साहू पिता लुकू राम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन भैंसमुंडी, कोमल ध्रुव पिता प्रदीप ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन नारी,  प्रेम लाल सोनकर पिता जय राम सोनकर उम्र 30 वर्ष साकिन नारी,  समय पाल पिता छबीलाल सोनकर उम्र 54 वर्ष साकिन नारी थाना कुरूद जिला धमतरी शामिल है |