लोहरसी में करंट से बच्ची की मौत,  गांव में मातम 

642

धमतरी|  ग्राम लोहरसी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता के पास खाना पहुँचाने  गई बेटी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना के  बाद  गांव में  सन्नाटा  पसर गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र साहू की बेटी सीमा अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पहुंची, खाना देकर वापस आते समय बोर का केबल तार फेसिंग तार से लगा हुआ था। जिसे वह हटा रही थी, तभी अचानक करंट की  चपेट में आ गई। इसी बीच मौके पर ही सीमा की मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने तत्काल अर्जुनी पुलिस को खबर की। जानकारी लगते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई।