चौक-चौराहों में पुलिस की टीम तैनात, बेवजह घर से निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई
धमतरी | कोरोना संक्रमण को रोकने जिले के नगरीय निकायों में 22 सितम्बर से 30 सितम्बर तक लॉकडाउन किया गया है | लॉकडाउन के पहले दिन ही व्यापक असर देखा गया | सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद रही | लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो शहर में कर्फ्यू लग गया हो। सड़के सूनसान नजर आ रही है | सुबह से शहर के चौक-चौराहों में पुलिस की टीम मुस्तैद है| इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम भी शहर के वार्डों में भ्रमण कर रही है | सुबह 10 बजे तक आवश्यक काम वाले ही सड़क पर नजर आए | उन्हें भी सख्त चेतावनी दी गई कि अनावश्यक न घूमे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी | चौक – चौराहों से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है| अति आवश्यक सेवाओ को छोड़ शेष सभी व्यक्तियों को आई कार्ड दिखाने की बात कही जा रही है| कन्टेनमेंट क्षेत्र में मेडिकल स्टोर , नर्सिंग होम, क्लिनिक, बैंक, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी खुली है । स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं जारी है | वहीं दुग्ध पार्लर को सुबह छः से दस बजे तक का समय दिया गया है| इसी तरह नगरीय निकाय क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों को सोमवार को अवकाश होने की वजह से आज एक दिन के लिए खोला गया है | राशन खरीदने लोगों की भीड़ दुकानों में लगी रही |
SDM मनीष मिश्रा , तहसीलदार ज्योति मशियारे ने बताया कि 22 से 30 सितम्बर तक लॉकडाउन घोषित किया गया है| जिसका सख्त पालन किया जा रहा है | चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किये है जो आने -जाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है | बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |
शहर के वार्डों को तीन भागों में विभक्त किया गया है| प्रत्येक भाग में लगातार पेट्रोलिंग हेतु तीन अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टी को 3 शिफ्ट में लगाया गया है | इसके अलावा तीन मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के द्वारा शहर की संकीर्ण गलियों में पेट्रोलिंग की जा रही है |