Home Local रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप द्वारा धमतरी नगर निगम के कर्मचारी एवं आम नागरिकों...

रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप द्वारा धमतरी नगर निगम के कर्मचारी एवं आम नागरिकों को वितरण हेतु 10 हजार मास्क प्रदान किया गया

महापौर ,सभापति एवं आयुक्त ने रिलायंस फाउंडेशन का जताया आभार

धमतरी | कोरोना महामारी में नगर निगम के कर्मचारी अपने अपने कार्यों को बेहतर करने जुटे हुए हैं इसके सुरक्षा के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मास्क भेंट किए |

दिनांक 25 मई 2021 को धमतरी नगर निगम को रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा 10 हजार मास्क कर्मचारी एवं आम जनता को वितरण हेतु प्रदान किया गया कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम सहित लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन कराने नगर निगम की टीम जुटी हुई है ऐसे में कर्मचारियों को सुरक्षित रखना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने कदम उठाया है रिलायंस फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को महापौर विजय देवांगन से मुलाकात की इस दौरान पदाधिकारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों एवं उनके द्वारा लॉकडाउन में किए जा रहे कार्यों की सहारना की संक्रमण काल में कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए 10 हजार मास्क महापौर को भेंट किए। इस नेक कार्य के लिए महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह एवं आयुक्त मनीष मिश्रा ने रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप को धन्यवाद देते हुए नगर निगम की टीम की ओर से आभार व्यक्त किया। महापौर महोदय के निर्देशानुसार आज एमआईसी मेंबर राजेश पांडे, केंद्र कुमार पेंदरिया ,चोवाराम वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक योगेश निषाद हाथों सफाई कर्मचारियों को मास्क वितरण किया गया।

Exit mobile version