Home आयोजन राम हर व्यक्ति के जीवन में आदर्श स्वरूप विद्यमान है – शरद...

राम हर व्यक्ति के जीवन में आदर्श स्वरूप विद्यमान है – शरद लोहाना : कांग्रेस कार्यालय में भगवान श्रीराम के तैल चित्र पर पुजन कर उत्सव मनाया गया

धमतरी | जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा राम जन्म भूमि पुजन पर कांग्रेस कार्यालय में भगवान श्रीराम के तैल चित्र पर पुजन कर उत्सव मनाया गया। इस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की भगवान राम अंनत है, और कण कण में विराजमान है उनके बिना कोई धाम नहीं है राम हर व्यक्ति के जीवन में आदर्श स्वरूप विद्यमान है ।
पूर्व विधायक हर्षद मेहता ने कहा कि हमारा देश धर्म-निरपेक्ष भारत है जहाँ हर लोग राम को मनाते आये है और मानते रहेगे। पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी जिन्होंने राम मंदिर का ताला खुलवाया और 1989 में पहली बार जन्मभूमि स्थल पर मंदिर के शिलान्यास की अनुमति दी, दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव जी ने मुख्य भूमिका निभाई। कृष्ण कुमार मरकाम ने कहा कि जहां अवध वह राम निवासु अर्थात शरीर अवध है,और आत्मा राम है मतलब अयोध्या हमारे शरीर है जहाँ आज राम का हमारे जीवन में सद विचारों का भूमि पुजन होने पर प्रदेश वासियों को बहुत बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं।


इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, सभापति अनुराग मशीह, जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश जसूजा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार मरकाम, डॉ. विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, देवेन्द्र अजमानी, असरफ रोकड़िया, सलीम रोकड़िया, वसीम रिज़वी, शिवओम बैगा नाग, मंजीत छाबड़ा, शंकर गवली, विक्रांत शर्मा, अरुण चौधरी, लखन पटेल, नकछेडु राम जगबेहड़ा, तनवीर कुरैशी, मधुकांत राठौर, दीपक सोनकर, सूरज गहरवार, तारिक रज़ा कादरी, ईश्वर देवांगन, अशोक कुर्रे, राजा कुरैशी, बालगोविंद साहू, डिलन चन्द्राकर, चौराराम वर्मा, सूर्यकांत साहू, गीताराम सिन्हा, भास्कर सिन्हा, अंबर चंद्राकर शिवम राय संकेत गुप्ता, विजेंद्र रामटेके, आशीष बंगानी, राजेन्द्र यादव, आकश यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version