रंजना ने युवाओं का बढ़ाया हौंसला कहा मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता  है 

524

धमतरी। देश सेवा का जज्बा लिए नवयुवक इन दिनों रुद्री के खेल ग्राउंड में सेना के रिटायर्ड सैनिकों की अगुवाई में खूब पसीना बहा रहे है | इन नवयुवकों का कहना है कि वे मातृभूमि की  रक्षा के लिए बॉर्डर पर जाना चाहते है| जिसके लिए वे फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेना में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं|  पड़ोसी देश हमारी सरहदों पर टेढ़ी नजर रखकर देश के समक्ष चुनौती उत्पन्न कर रहे हैं। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहते है | इनके जज्बे को सलाम करने के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ट्रेनिंग स्थल पहुंची। युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का अवसर सौभाग्यशाली लोगो को प्राप्त होता है| आप सब निश्चित ही वतन की रक्षा के लिए तैयार हो रहे है। उन्होंने  सेवानिवृत सैनिक लोकेश साहू के कार्यों की  प्रशंसा करते हुए कहा कि देश सेवा के लिए यहां के नवजवानों को तैयार कर रहे है | यह काबिलेतारीफ है |सामाजिक एवं सेवा कार्य  सदैव याद किया जाता है | रूद्री संरपच अनिता यादव ने भी पूर्व सैनिकों के इस परिषद फ्रीडम इंडियन आर्मी एंड पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग की संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं के शारीरिक सौष्ठव के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिये वे हमेशा तत्पर  रहेंगी |