Home आयोजन मोदी सरकार किसानों पर काला कानून बिल थोप उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने...

मोदी सरकार किसानों पर काला कानून बिल थोप उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही: लक्ष्मी ध्रुव

मगरलोड। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के तत्वाधान में दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की  151 जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की 116 जयंती के अवसर पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी बिल किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020,आवश्यक वस्तु (संशोधन)विधेयक 2020 के विरोध में किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सिहावा विधायक व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डां. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जबरिया तरीके से किसान विरोधी काला कानून किसानों पर थोपा जा रहा है| इस कानून से उद्योगपति अडानी अम्बानी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड राजेश साहू ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून स्पष्ट रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख ही नही है | इस कानून से किसानों की फसल को बहुत ही कम दाम पर खरीदारी करने की षड्यंतकारी नीति बनाई जा रही है जो कि किसानी एवं किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर देगा। मगरलोड ब्लॉक प्रभारी भरत नाहर ने कहा कि इस किसान कानून के जरिये मोदी कृषि को उद्योगपतियों के हवाले कर किसानों को बंधुवा मजदूर बनाने चाहते है |इस कानून से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगी एवं किसान बड़े उद्योगपतियो के सामने बेबस होकर हाशिये पर आ जायँगे। बापू ने हमें सत्य अहिंसा एवं प्रेम का पाठ पढ़ाया| पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत वर्ष में शांति एवं समृद्धि फैलाई| हम सभी कांग्रेसजनों को इन सभी अनुकरण कर बेहतर भारत के निर्माण में योगदान देना है। छत्तीसगढ़ शासन ने इन महान स्वतंत्रता संग्रामियों के जन्मदिन पर केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून के विरोध में किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम के अंत में इस किसान विरोधी बिल के खिलाफ भारत के राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार हेमलता डहरिया को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में डॉ गिरीश साहू जनपद निर्माण सभापति, रवि निर्वाण, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस बेलरगांव कैलाश प्रजापति, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चंदन बाफना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य कांति कंवर ,कुसुमलता साहू, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, हेमंत देवांगन, डीहूराम साहू, बिसहतराम साहू, डाकवर साहू, नारद साहू, शोहिल साहू, बालगोविंद साहू, दानी पाल, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, जगजीत कौर , बुलेश्वर साहू दीवान पाल, दिवाकर ठाकुर, जनपद सदस्य दुर्गेश नन्दनी , युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी, जगमोहन साहू, सोमनाथ सिन्हा, हरीश साहू मीडिया संयोजक, पार्षद हिरवानी ठाकुर , महमूद खान, डॉ पुरूषोत्तम सिन्हा , फूलजी सिन्हा, डार्विन साहू, रूखमणि सिन्हा, कांति साहू , भुनेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, केवल वर्मा, शेखन साहू, हेमलाल कंवर, ओमप्रकाश कंवर, वीरू माथुर लेखनारायण साहू ,अर्जुन निषाद, शुकदेव साहू एवं बड़ी संख्या  में  कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version