भारत स्काउट्स एवं गाईड्स के राज्यस्तरीय प्रथम वर्चुअल यूथ फोरम में धमतरी जिले को मिला दूसरा स्थान 

261
ramu rohra dhamtari

धमतरी | भारत स्काउट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय वर्चुअल यूथ फोरम का आयोजन किया गया | जिसमें  पूरे राज्य के सभी जिलों में से एक रोवर व एक रेंजर को शामिल होने का मौका मिला | यूथ फोरम में वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, तत्कालीन भाषण, स्काउटिंग  पर ओपन सेशन आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई|जिले से रोवर अर्जुन सिंह, भगत सिंह ओपन रोवर क्रू भखारा व उमेश्वरी कंवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचना शामिल हुए|तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का विषय था कोविड 19 के समय लॉकडाऊन का औचित्य | इस  प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले को द्वितीय स्थान रोवर अर्जुन सिंह ने दिलाया| जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. रजनी नेल्सन एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) फनेन्द्र लोधी के निर्देशन  एवं रोवर लीडर नेमलाल गंगेले, भगतसिंह ओपन रोवर क्रू भखारा, सीनियर रोवर मेट हिरेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त हुई । इस अवसर पर गाइड डीओसी मंजूषा साहू, गणेश प्रसाद साहू स्काउट मास्टर व जिले के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी |