
धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार देश की अकेली सरकार है जो गौसेवा के लिये गांव के गोधन एवं अन्य पशुओं के लिये गोठान बना कर गोसेवा कर रही है तो भाजपा को इसमें भी पीड़ा हो रही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि भाजपा गोठानों को बदनाम करने के लिये अभियान चला रही जबकि गोठानों और गोधन न्याय योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही। भाजपा गोठानों में भ्रष्टाचार की बात कर अपनी खीझ निकाल रही है। भाजपा को गोठान और गौशाला के बीच का मूल फर्क ही नहीं मालूम। गोठान छत्तीसगढ़ की वर्षों की पुरातन परंपरा है, हमारी सरकार ने गांवों के उसी गोठान को संवारने का काम किया है। उन्होंने ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालको की समृद्धि को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। गरीब और कृषि श्रमिको सहित ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को एक बार फिर प्रमाणित कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े तीन साल में 10624 गोठान बनाए हैं जिनमें से 5709 गोठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं। योजना के अंतर्गत कोई भी राशि का भुगतान नगद रूप में नहीं होता है। प्रत्येक 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि का अंतरण होता है, पूरी पारदर्शिता है। उन्होंने ने कहा कि 15 साल रमन राज के कुशासन में आरएसएस, भाजपा नेताओ के द्वारा संचालित फर्जी गौशालाओं को हर साल करोड़ों का अनुदान लगातार दिया जाता था, जहां अनुदान गटक कर चारा-पानी के बिना गाएं मार दी जाती। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में संचालित गोठानों में 14504 महिला स्व सहायता समूह की 1,71,585 बहनों को 131 करोड़ 43 लाख़ का भुगतान अब तक हो चुका है। यही नहीं गोपालकों और समूहों को अब तक 445 करोड़ 14 लाख़ का भुगतान, 21 मई 2023 को 13 करोड़ 57 लाख दिए जाएंगे। प्रदेश में पंजीकृत गोपालकों की संख्या 341713 है, चुका है। करोड़ का प्रावधान किया गया है।