Home Latest भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं,विकास की गारंटी हमारी -अजय चंद्राकार

भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं,विकास की गारंटी हमारी -अजय चंद्राकार

जनता भाजपा और विकास के साथ : चंद्राकार

धमतरी। जिले के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम चुनाव संचालक अजय चंद्राकार, राजेंद्र शर्मा, निर्मल बरडिया, प्रकाश बैस, रंजना साहू, नेहरू निषाद, अर्चना चौबे, लखन सिंह भानुशाली, राजीव पांडे, कुंजलाल देवांगन, प्रीतेश गांधी, कवींद्र जैन, नरेंद्र रोहरा के द्वारा आज धमतरी शहर के भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 40 पार्षद प्रत्याशियों के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन किया गया ।

उदघाटन के साथ सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए अजय चंद्राकार ने कहा है कि जनता भाजपा के पक्ष में तैयार खड़ी है जनता विकास चाहती है। श्री चंद्राकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है।
श्री चंद्राकार ने कहा कि 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का आज क्या हाल हुआ है, यह प्रदेश देख रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भविष्य, हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस की सरकार में पीएससी तक में भी भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी और आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है और उसके जो दोषी हैं, वह सभी जेल के अंदर हैं और जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा। श्री साय ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं। उनकी जमानत याचिकाएँ भी बार-बार खारिज हो रही है। कांग्रेस के राज में पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था। प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उठ गया था। इन 13 महीनों में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो हमने प्रदेश के 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया के विश्वास को जीतने का काम किया है। आज 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास भाजपा की सरकार के प्रति है। मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उन वादों को पूरा किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान हो, 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। यह सभी कार्य हो रहा है। आज आदिवासी क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी ₹4000 से बढ़कर 5500 रु. प्रति मानक बोरा कर दिया है।

श्री अजय चंद्राकार ने कहा कि आज एक भी घर ऐसा नहीं होगा, जो भारत सरकार की योजना या प्रदेश सरकार की योजना से कोई-न-कोई लाभ न ले रहा हो। हमारे नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दौरा किया है। हर जिले में 200 करोड रुपए से लेकर 500 करोड रुपए का भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ है। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय क्षेत्रों में 7000 करोड़ रु. से ज्यादा की राशि का कार्य हुआ है। आज पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं। श्रीचंद्राकार ने कहा कि धमतरी नगर निगम अंतर्गत आज धमतरी शहर के 20000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। धमतरी नगर निगम क्षेत्र में भी पिछले 1 वर्षों में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं। आज स्वामित्व कार्ड योजना का लाभ भी जो आबादी भूमि पर कई पीढियाँ से मकान बनाकर निवास कर रहे थे ।

श्री अजय चंद्राकार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को उन्हें बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब धमतरी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास के कार्य भी तेज गति से हों। नगर निगम चुनाव की शुरुआत में ही नगर निगम में 2 पार्षद और नगर पंचायत में 20 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बसना में नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध जीत गई हैं। धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। श्री चंद्राकार ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसी पहले फॉर्म तो सही-सही भर लें, नियमों का पालन तो पहले कर लें। कांग्रेस की संस्कृति रही है कि हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जीतने पर उसी ईवीएम को सही ठहराते। श्री चंद्राकार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बहुत अच्छी सफलता मिलने वाली है, सभी 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और एक सौ से अधिक नगर पंचायतों में हर जगह भाजपा का झंडा फहरने वाला है।

अटलजी के सपने को साकार करने और धमतरी को सँवारने के लिए 40 कमल चाहिए : राजेंद्र शर्मा

चुनाव के सह संचालक राजेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धमतरी के कार्यकर्ताओं ने अपने दम से, अपनी मेहनत से सांसद बनाया है, पिछले बार कुछ चूक के वजह से कांग्रेस का महापौर धमतरी नगर में रहा । श्री शर्मा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को आज संकल्प लेकर जाना है कि जब तक पुनः धमतरी में भाजपा का महापौर नहीं बनाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। आप सब इस बार 15 तारीख को धमतरी में कमल खिलाएंगे, हम सभी धमतरी के कार्यकर्ता आज यह संकल्प लेते हैं। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धमतरी में कमल जिताकर देंगे । इस बार धमतरी से 40 कमल जिताना है। धमतरी को हमने बनाया है, लेकिन 5 सालों में धमतरी को दोनों हाथ से लूटने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। अटल जी के सपने को साकार करने के लिए जिस धमतरी को हमने बनाया, उसको सँवारने के लिए 40 कमल चाहिए।

धमतरी के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे : रामू रोहरा

भाजपा की महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह चुनाव रामू रोहरा नहीं, भाजपा का हर कार्यकर्ता लड़ेगा और जीतकर हर कार्यकर्ता महापौर होगा । श्री रोहरा ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया।

रामू रोहरा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस के महापौर रहे। हमने घोटालों और भ्रष्टाचार का विरोध किया। चाहे वह फिनायल में हुए भ्रष्टाचार का हो या सकड़ों में लगे लाइटों में करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए गए हो, जो दूसरे ही दिन बंद हो गया था। श्री रामू रोहरा ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई और गलत के बीच का है। कांग्रेस ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। इनके घोटालों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त हमारे पास है। शहर के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित करें। हम धमतरी के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

भाजपा के कार्यकताओं का जोश हाई : प्रकाश बैस

भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि धमतरी नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। जिस तरीके से सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर लगातार विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में जीत दिलाई, भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सिर्फ 5 वर्ष में ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त किया है। श्री बैस ने कहा कि भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। धमतरी में हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 3 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व जो-जो वादे हमने किए थे, वह एक साल में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके वादों को पूरा करने का काम किया है इसलिए जनता का विश्वास और प्यार भाजपा के साथ है। श्री बैस ने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि वह नगरीय निकाय चुनाव में और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी। नगर निगम में तो सिर्फ 9 दिन का समय है। हम सभी एकसाथ मिलकर प्रत्येक घर में भाजपा का ध्वज फहराएंगे। पिछले 1 वर्ष में विकास के जो आयाम छत्तीसगढ़ में गढ़े गए हैं। डबल इंजन की सरकार होने के कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी के गांव-गरीब कल्याण की योजनाएँ हैं, मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन की जो योजनाएँ हैं, वह जनता तक साँय-साँय पहुँच रही है। महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी हो रही है, प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। हमारा एक सूत्र वाक्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास। इस परिकल्पना के साथ भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। श्री बैस ने कहा कि पंचायत स्तर पर हमारे किसान, माताएँ-बहनें, हमारे सभी युवा समग्र छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी हैं। अब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में होगी तो विकास का एक अद्भुत आयाम छत्तीसगढ़ की जनता को प्राप्त होगा। कोई कसर मत छोड़िएगा और भाजपा के हमारे सभी पार्षद महापौर प्रचंड मतों से जीतकर बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा का कमल खिलाना है और 9 दिन पूरी तरह प्रचार में सभी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए आगे आएंगे। श्री बैस ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है, अब तो कार्यकर्ताओं को सिर्फ जनता तक पहुँचना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version