धमतरी| शहीद भगतसिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | उनका स्मरण करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि भगतसिंह ने छोटी उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी | अंग्रेजों को घुटने टेकने मजबूर कर दिए | ऐसे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन है|