भगत सिंह ने छोटी उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की थी

520

धमतरी| शहीद भगतसिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने  उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | उनका स्मरण करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि भगतसिंह ने छोटी उम्र में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई थी | अंग्रेजों को घुटने टेकने मजबूर कर दिए | ऐसे महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन है|

पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा ऐसे देश भक्त विरले ही रहे| हमे उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए | संचालन पूर्व महामंत्री दिलीप पटेल व आभार पार्षद विजय मोटवानी ने किया |कार्यक्रम में कवींद्र जैन, प्रदीप यादव, रामशरण, पिंकी यादव विजय पटेल, हनीफ खान, विनोद राठौर, शरद पटेल, अविनाश दुबे, आकाश पांडेय, एशवर्द शर्मा एवम वार्ड वासी उपस्थित रहे|