
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ग्राम बलियारा में आयोजित भव्य रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि श्रीराम का चरित्र केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन का मार्गदर्शक है। यदि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करें तो समाज में समरसता, न्याय और भाईचारा स्वतः स्थापित होगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामायण भारतीय संस्कृति और मूल्यों की आत्मा है। श्रीराम का जीवन हमें संयम, अनुशासन और लोककल्याण की सीख देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि गांव-गांव में रामायण जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का होना सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान रामायण मंडली के कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मौके पर धमतरी विधायक ओंकार , खिलेंद्र ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण , राकेश मौर्य , बंटी ध्रुव , विज्जु रामटेके, प्रीतम साहू, श्री मति चुम्मन कवर सरपंच , देवलाल साहू, लक्ष्मीनारायण साहू , सुदर्शन ठाकुर, रामकुमार ध्रुव, अशोक गुप्ता को धर्मेंद्र पटेल, थान सिंह कवर , पन्ना लाल साहू , कपिल साहू, चन्दन साहू, जमुना बाई निर्मलकर , रामलाल साहू बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।






