Home Latest बजट से आर्थिक क्षेत्र में आएगा नया रिफॉर्म – कविंद्र जैन

बजट से आर्थिक क्षेत्र में आएगा नया रिफॉर्म – कविंद्र जैन

12 लाख रुपए की आय तक कोई टैक्स नहीं

धमतरी | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए जा रहे केंद्रीय बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता कविंद्र जैन ने कहा कि इस वर्ष प्रस्तुत बजट से देश में बड़े वित्तीय बदलाव होंगे। संसद में नया इनकम टैक्स बिल आएगा। किसानों के लिए कृषि ऋण की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख किया जाएगा। अगले वित्त वर्ष में 10000 मेडिकल सीटें एवं 6500 आई आई टी सीटें बढ़ाई जाएगी। जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। अस्थाई कर्मचारियों, होम डिलीवरी वालों को विशेष बीमा कवर मिलेगा। ए आई एजुकेशन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक शासकीय जिला अस्पतालों में डे केयर एवं कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। खनिज और दवाएं सस्ती होंगी। मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे। बैटरी वाहनों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। भारत को खिलौना उद्योग का हब बनाने की योजना है। किसानों के लिए धन धान्य योजना को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 50 नए पर्यटन केंद्र खोले जाने की घोषणा भी की गई। आंगनवाड़ी पोषण 2.0 में 8 करोड़ नए बच्चे लाभान्वित होंगे। 1 लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा। बीमा क्षेत्र में 100% एफ डी आई को मंजूरी मिलने से प्रतियोगिता बढ़ेगी जिसका लाभ आम आदमी को मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स छूट की सीमा दोगुनी की गई। इस बार का बजट आर्थिक सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version