फिट इंडिया के लिए बच्चों ने लगाई दौड़ 

420

धमतरी | नेहरु युवा केंद्र धमतरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भोथली में फिट इन्डिया के तहत एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का संचालन धमतरी ब्लॉक के एनवाईवी अर्जुन सिंह ने किया |

उन्होंने कहा कि मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन और स्वस्थ शरीर को बनाए रखने से है  मैराथन में सभी उम्र के युवा व बच्चो ने भाग लिया| सूरज साहू व नेकप्रसाद का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा | उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया | यह कार्यक्रम  स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल के सदस्यों ने आयोजित किया| सफल आयोजन के लिए उमाकांत पांडेय लेखपाल , भूपेन्द्र दास, राकेश भारती, डेमन सोनकर ,गणेश प्रसाद साहू रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, नंदकिशोर साहू शिक्षक, घनश्याम साहू सरपंच ,बालमुकुंद उपसरपंच, नीलकंठ शिक्षक व पूर्णिमा बनपेला जनपद सदस्य ने बधाई दी|