Home Local प्रदेश सरकार को जगाने अभाविप का अनोखा प्रदर्शन, बजाई घंटी और शंख  

प्रदेश सरकार को जगाने अभाविप का अनोखा प्रदर्शन, बजाई घंटी और शंख  

धमतरी| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार को जगानेअनोखा प्रदर्शन किया | शहर के घड़ी चौक में घंटी, थाली बजाकर प्रदर्शन किया l पिछले 8 महीने से लंबित 14580 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग को लेकर छात्रो ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी  की | अभाविप के प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल ने कहा शिक्षक भर्ती  को लेकर सोती हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर के सामने शंख और घंटी बजाई गयी। जिला संयोजक वेदप्रकाश साहू ने कहा कि सरकार सब देख रही पर सुनना नहीं चाह रही| प्रदेश के युवाओ की आवाज़ को अनसुना कर रही हैं। सरकार को नींद से जगाने के लिए अभाविप ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। विज्ञापन के 17 माह और सत्यापन के 8 महीने बाद भी भर्ती न होना प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था को दर्शाता  है।


इस अवसर पर परिचय मिश्रा, ओमेश यादव, भूषण सिन्हा, रुपाली सोनी, सुभाष यादव, पूजा यादव, वंदना कोसरिया, विक्की अग्रवाल, विश्वजीत गुप्ता , शुभम रणसिंह, शुभम कृदत्त, अभिषेक जाधव, ओम प्रकाश गुप्ता, विशाल चंद्राकर, दुर्गेश सिन्हा, सत्यम सिन्हा, चिराग  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version