पूर्व विधायक के साथ निकले राशन वितरण करने भाजपाई

544

(राजेश रायचुरा ) नगरी– लॉक डाउन की स्थिति में गरीब परिवारों मजदूरों को राशन किट वितरण करने के लिए कर्राघाटी, मुकुंदपुर, हरदी भाटा, देवपुर, बोध सेमरा,

बिरनपुर, छिपलीपारा और अनेक गांव में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के साथ जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, मण्डल प्रभारी रवि दुबे, प्रकाश बैस, महामंत्री हृदय साहू-रामगोपाल साहू, विनोद गिरी, कुमार नायर, भुनेश्वरी धृतलहरे, बुधेश्वर साहू, नारद साहू, मन्नू साहू, महेंद्र सिन्हा के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंचकर राशन किट वितरण किये।