पूजा का सामान लेने जा रही महिला को बोलेरो ने लिया चपेट में , मौत

1089

भखारा | भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में बोलेरो वाहन की चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी कांतिबाई  पति अगम साहू सोमवार की सुबह 6 बजे पूजा का सामान लेने जा रही थी | जब वह  रोड क्रॉस  कर रही  थी | उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो  क्रमांक  cg 05 AD 5154  ने  उसे  अपनी  चपेट  मे  ले लिया जिससे  महिला दब गई और  उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई| घटना की जानकारी ग्रामीणों ने भखारा पुलिस को दी| फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है| पुलिस ने वाहन  को जब्त कर लिया है |  मृतिका  के शव का पंचनामा कर पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया है ।