पुलिस अधीक्षक महोदय ने दीपावली के दिन वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली

144

रुद्री में स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ जनों एवं ऐक्जेट फाउंडेशन रुद्री के दिव्यांग बच्चों को मिठाई एवं फल देकर दिये बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी | पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर ने दीपावली के दिन वृद्धाश्रम रूद्री में जाकर वरिष्ठ जनों को मिठाई व फल देकर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये एवं वरिष्ठ जनों से आशिर्वाद लिए।

इसके बाद एक्जेट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों से मिले और उनको मिठाई एवं फल देकर दीपावली की शुभकामनाएं दिये। बच्चों को पढ़ाई के बारे में भी जानकारी लेकर उन्हें मोटिवेट भी किये।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (एस.जे.पी.यू.)नेहा राव पवार,थाना प्रभारी रूद्री भी उपस्थित थे।