
धमतरी | पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा की जुआ सट्टा के संबंध में भी कोई जानकारी मिले तो तत्काल मुझे जानकारी दें , पुलिस अधीक्षक लौट रहे थे तभी रास्ते में एक्सीडेंट में रोड मे पड़े थे,जिनको तत्काल 108 के माध्यम से भिजवाये अस्पताल,पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा मगरलोड के जनप्रतिनिधिगण,व्यापारीगण, गणमान्य नागरिकों की मिटींग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सुझाव भी लिए गए।

साथ ही गणेशोत्सव एवं विसर्जन को देखते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने हेतु शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सुझाव भी लिया गया। सभी से समितियों को शांति सदभावना से मूर्ति विसर्जन करने एवं विद्युत के तारों को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक मूर्ति विसर्जन हेतु ले जाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से यह भी कहा की जुआ सट्टा के संबंध में भी कोई जानकारी मिले तो तत्काल मुझे जानकारी दें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जुआ,सट्टा,अवैध शराब पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिया गया है। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर,थाना प्रभारी मगरलोड श्री राजेश जगत एवं जनप्रतिनिधिगण,व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक सहित थाने के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





