Home आयोजन  पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा,  बांटे लड्डू और कपड़े 

 पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा,  बांटे लड्डू और कपड़े 

जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव पहुंची गरीब कमारों के बीच, बांटी खुशियां 

धमतरी | छत्तीसगढ़ जनसंघ सेवक मंच के प्रदेश मंत्री व भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वनांचल के अति कमार पिछड़ी कमार बस्ती में केक काटा | बच्चों को कपड़े व महिलाओं को साड़ी एवं लड्डू बांटे | उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनेकों जीवनदायिनी जनकल्याणकारी योजना की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर आम, बरगद, नीम ,पीपल प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। सलोनी के भाजपा कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष सियाराम साहू, द्रोण कुमार ध्रुव अध्यक्ष युवा संगठन सलोनी, मोक्ष साहू उपाध्यक्ष युवा संगठन, अजय कुमार ध्रुव, जितेन्द्र कुमार साहू, तुकेश कुमार नेताम, श्रीमती पदमा दीवान पंच,  रेवती बाई पंच, रामकली कंवर पंच,  ईश्वरीय ध्रुव पंच, दशोदा बाई ध्रुव, रमेश कुमार कमार, भुपेन्द्र कमाल, जितेन्द्र कमार, चैतराम कमाल, राजीम बाई कमाल, रूखमणी बाई कमार, फुलेश्वरी बाई कमार, रेणुका बाई कमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे | 

error: Content is protected !!
Exit mobile version