नेशनल हाइवे 30 पर धमतरी बाईपास में एक भीषण सड़क हादसा 4 की मौत

96

धमतरी | नेशनल हाइवे 30 पर धमतरी खपरी बाईपास में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार  एक डिजायर कार की खपरी बाईपास पर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन  जवानो सहित चालक की जान चली गई |बटालियन  के जवान जगदलपुर से रायपुर  की ओर कार से जा रहे थे इसी दौरान खपरी बाईपास पर ट्रक से भिडंत हो गई | हादसे में दो जवानो की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया  घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू एवं हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु मरचुरी पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है |