Home Latest नगर निगम मे उपाध्याय नर्सिंग होम द्वारा बरसाती वितरण

नगर निगम मे उपाध्याय नर्सिंग होम द्वारा बरसाती वितरण

धमतरी | बारिश में नगर निगम के सफाई कर्मियो को कार्य करने में परेशानी न हो इस बात का ख्याल रखते हुए आज नगर निगम सभाकक्ष में महापौर विजय देवांगन ,सभापति अनुराग मसीह डॉ. उपाध्याय, प्राचार्य अशोक पवार डॉ.अमनगिरी गोस्वामी, किशोर कुमार लिखितकर,स्वास्थ्य विभाग सभापति केंद्र कुमार पेंदरिया,जल विभाग सभापति अवैश हाशमी, सामान्य प्रशासन सभापति राजेश पांडे,पार्षद सोमेश मेश्राम,सविता टोमनलाल कंवर ,सूरज गहरवाल पार्षदगण एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी योगेश निषाद के हाथो सफाई कर्मचारियों को बरसाती बाटा गया।


इस कार्यक्रम में महापौर ने डॉ. उपाध्याय द्वारा नगर निगम के लगभग 300 सफाई कर्मचारियों को बारिश के मौसम में बरसाती बाटा जा रहा है सराहनीय कार्य है जिसके लिए नगर निगम आभार व्यक्त करती है ऐसे ही कुछ दिनों पूर्व गर्मी के मौसम में विपिन पटेल जी के द्वारा नगर निगम के सफाई मित्रो को पंखा बाटा गया था। ऐसे सराहनीय कार्यो से कार्य करने वाले कर्मचारियों का हौसला अफ़ज़ाई होता है।
डॉ. उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में करोना के बारे में विस्तार से बताया और ऐसी परिस्थितियो मे भी नगर निगम के महापौर विजय देवांगन सभापति अनुराग मसीह, आयुक्त आशीष टिकरिहा के निर्देश पर अधिकारीगण और सफाई कर्मचारियों द्वारा जो शहरहित में जो कार्य किये जा रहे है वह प्रशन्सनीय है इन सब के कार्यो से हम बहुत ही प्रभावित हुए और बारिश मौसम को देखते हुए हमारे मन में ख्याल आया कि हम कुछ इन लोगो के काम आ जाए इसी सोच को लिए हमारे तरफ से छोटा सेवा के रूप में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को बरसाती बाटा जा रहा है इस कार्य को करने से हमको भी बहुत ख़ुशी मिली आने वाले समय में पौधा रोपण पर भी कुछ कार्य हो तो अवश्य बताने महापौर विजय देवांगन और सभापति अनुराग मसीह से कहां।सभापति अनुराग मसीह और प्राचार्य अशोक पवार ने भी सफाई कर्मचारियों को बरसाती बाटने की प्रशंशा किये कार्यक्रम का आभार व्यक्त नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सभापति केंद कुमार पेंदरिया ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version