नगर अध्यक्ष ने उठाई पंचायत कार्यालय में हुई हेराफेरी की सूक्ष्म जांच की मांग 

582

 टकेश्वरपुरी गोस्वामी 

भखारा |नगर पंचायत भखारा में  गुरुवार को आवक जावक शाखा में हुई हेराफेरी  पर माहौल गर्म रहा |इस संबंध में नगर पंचायत भखारा भठेली के अध्यक्ष ने प्रशासन से सरकारी रिकार्डों को फाड़कर लेनदेन की रसीद बुक को नदी में बहाकर भ्रष्टाचार को छुपाने जितने भी कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया गया है, उनकी सुक्ष्म जांच करने प्रशासन से मांग की है|

इस संबंध में नगर अध्यक्ष पुष्पा देवांगन ने कहा कि पिछले कार्यकाल में कर्मचारियों से मिलीभगत कर काफी भ्रष्टाचार हुआ है जो अब जनता के बीच खुली किताब की तरह दिखने लगा है | पिछले कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को दबाने  के लिए प्लेसमेंट कर्मचारी दिलीप  साहू के साथ मिलकर कर्मचारियों ने यह संगीन अपराध किया है जिसका खुलासा होना चाहिए | नगर पंचायत भखारा भठेली को भ्रष्टाचार मुक्त नगर बनाना है जिसके लिए नगर के सभी जागरूक मतदाता भाई बहन एवं बुजुर्ग मतदाताओं से अपील करती हूं| इस कृत्य में जो भी व्यक्ति शामिल है | प्रशासन उन पर उचित करवाई करें | नगर के सभी व्यापारी बंधु, सभी संगठन नगर के विकास के लिए सामने आए | सभी के सहयोग से नगर पंचायत भखारा भठेली विकास की ओर अग्रसर होगा | उन्होंने आगे  कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों के चलते नगर पंचायत भखारा का विकास  रुक गया था | विकास कार्यो से कोई समझौता  नहीं किया जायेगा | जनहित के मुद्दे को लेकर वे सदैव आवाज बुलंद करेंगी | उन्होंने लापरवाही  कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग प्रशासन से की है |