धमतरी: सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला को बोलेरो गाड़ी ने रौंदा

58

धमतरी। दानीटोला चौक के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी  ने सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल महिलाओं की पहचान विद्या रात्रे, रेशमा और यामिनी के रूप में बताई जा रही है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।