धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कबाड़ी दुकानों पर छापा, 1430 किलो संदिग्ध लोहा-टीन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

1

धमतरी l जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए धमतरी पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कबाड़ी दुकानों में दबिश देकर कुल 1430 किलोग्राम संदिग्ध लोहा-टीन सामग्री जब्त की। बिना वैध दस्तावेज सामान रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सिटी कोतवाली थाना की कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रतन कॉलोनी स्थित दानी टोला में एक कबाड़ी दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में लोहे का सामान मिला, जिसमें
लोहे के एंगल,पाइप, जाली, राइस मिल से संबंधित लोहे के पार्ट्स बरामद हुए।
कुल वजन: 620 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: ₹21,000
दुकान संचालक नविद परवेज वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सामग्री जप्त कर बीएनएसएस की धारा 106 तथा प्रतिबंधात्मक धाराएँ 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
अर्जुनी थाना की कार्रवाई
पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कोलियारी बाजार चौक के पास सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दूसरी कबाड़ी दुकान में दबिश दी।
तलाशी में बरामद सामग्री लोहे एवं टीन के छड़,एंगल,पाइप, राड़
कुल वजन: 810 किलोग्राम अनुमानित कीमत: ₹24,300
दुकान संचालक दर्शन सिंह ध्रुव दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
दर्शन सिंह ध्रुव (40 वर्ष), निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी
नविद परवेज, निवासी दानी टोला, धमतरी
कुल कार्रवाई का सार विवरण जानकारी
कुल जब्त सामग्री
1430 किलोग्राम
कार्रवाई करने वाले थाना सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी
आरोपी गिरफ्तार 2
स्थिति
न्यायालय से जेल भेजे गए
आगे की कार्रवाई
वैध स्वामित्व की जांच जारी
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध कबाड़ एवं चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।