धमतरी पुलिस द्वारा अर्जुनी में जुआ-सट्टा के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही

19

 सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार , आरोपी से नगदी 3,110/- रुपये सहित सट्टा-पट्टी एवं सामग्री किया गया जप्त

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे अर्जुनी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना अर्जुनी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथों सट्टा-पट्टी के माध्यम से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाते पकड़ा गया।

आरोपी का विवरण: नाम – दिनेश सोनवानी , पिता – भीखूराम , उम्र – 34 वर्ष , निवासी – सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)
आरोपी के कब्जे से:  01 नग सट्टा-पट्टी, 01 नग डॉट पेन , नगदी रकम 3,110/- रुपये जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।