
अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा – अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 22,000/- रुपये की संपत्ति जब्त, सिहावा पुलिस की तत्परता – ग्राम मल्हारी रानीगांव केनाल के पास घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही – आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
धमतरी | धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास अपनी मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिहावा पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2,000/- रुपये एवं एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04 CT-7813) कीमती लगभग 20,000/- रुपये जब्त की गई। इस प्रकार कुल 22,000/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी का नाम- तीरनाथ मरकाम, पिता स्व. मंगलराम मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।






