तेज रफ्तार बनी काल: कुंडेल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

44

दो बाइक की आपस में भिड़ंत, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल,  बड़ी करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडेल के पास की घटना

धमतरी। धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी होली आने में समय है लेकिन इसके पहले घटनाएं बढ़ गई है। कहीं न कहीं इसमें नशा भी एक मुख्य वजह है । बड़ी करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंडेल धौंराभांठा के पास दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है जिनका नयापारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकुमार ध्रुव ग्राम राजाडेरा और बेंदु ध्रुव ग्राम कुंडेल एक बाइक में सवार थे, दूसरे बाइक में दिनेश साहू धौंराभांठा और संदीप साहू मेघा सवार थे। गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे कुंडेल के पास दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रही होगी कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी करेली चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि चारों को गंभीर अवस्था में नयापारा में अस्पताल ले गए थे।जहां पर संदीप साहू और बेंदु ध्रुव की मौत हो गई। चंद्र कुमार ध्रुव और दिनेश साहू का इलाज जारी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।