ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल में विदाई समारोह का भावपूर्ण आयोजन

15

धमतरी | ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा दसवीं एवं कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर साहू (सेवा निवृत्त व्याख्याता), विशिष्ट अतिथि श्री रोहिताश मिश्रा (अध्यक्ष, किसान मोर्चा), श्री कोमल सार्वा (पार्षद, ब्राह्मण पारा वार्ड) एवं अध्यक्षता श्री विनोद कुमार पाण्डेय (प्राचार्य ज्ञान अमृत विद्यालय) के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों, कक्षा दसवीं एवं कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक नृत्य, चुटकुले, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में बिताए गए पल को याद करते हुए अपने अनुभवो को साझा किया। कक्षा दसवीं एवं कक्षा आठवीं के समस्त विद्यार्थियों को उपहार भी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि योगेश्वर साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान में आपको न केवल किताबी ज्ञान बल्कि जीवन के सच्चे मूल्य, अनुशासन और मित्रता का पाठ पढ़ाया है। आज आप विदा हो रहे हैं लेकिन यहां से अलविदा नहीं है, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है चुनौतियों से घबराएं नहीं सपनों को जीवंत रखें, जिंदगी एक शानदार सफर है। अच्छे दोस्त रखिए और सफलता पाए। विशिष्ट अतिथि द्वय ने इस अवसर पर कहा कि एक आदर्श विद्यार्थी में पांच गुण होने चाहिए। ज्ञान प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को कौए की तरह जिज्ञासु और प्रयास करने वाला तथा बगुले की तरह लक्ष्य पर एकाग्र रहने वाला होना चाहिए, विद्यार्थी को स्वान की भांति हल्की नींद वाला अर्थात थोड़ी सी आहट होने पर नींद टूट जाए, कम भोजन करने वाला एवं ज्ञान प्राप्ति के लिए घर का मोह नहीं रखने वाला होना चाहिए। विद्यार्थियों में ये पांच गुण होना बहुत आवश्यक है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारी सबसे होनहार पीढ़ी है आपकी बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है लेकिन याद रखिएगा सच्ची सफलता नंबरों से नहीं, बल्कि आपके चरित्र और सपनों से आंकी जाती है जीवन एक किताब है और दसवीं का यह अध्याय खत्म हो रहा है आगे का सफर और रोमांचक होगा। सपने देखिए, मेहनत कीजिए और कभी हार ना मानिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती कल्पना माने, श्रीमती मनीषा अंकमवार, श्रीमती रुमानी कुरैशी, श्रीमती हेमलता देवांगन, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती गायत्री दुबे, कु. शीतल सोनी, कु. प्रिया शर्मा, कु. नेहा सिन्हा, कु. गायत्री देवांगन, कु. ज्ञानेश्वरी धीवर, कु. मोनिका बांधे, कु. पायल नामदेव, कु. नीलम साहू, अल्फिया शेख, कु. भावना कहार, कु. दीपिका पटेल, जगदीश सोनी, आदित्य दुबे, घनश्याम शर्मा, शैलेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित थे।