Home उपलब्धि छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा राशि...

छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार ने धान खरीदी के लिए सबसे ज्यादा राशि दी : अनिता ध्रुव

एक नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत करें राज्य सरकार
 
नगरी |आदिवासी भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी काल में केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को धान खरीदी के लिए एक बड़ी राशि की मंजूरी देकर प्रदेश के किसानों को खुशियों की सौगात दी है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने खरीफ फसल धान खरीदी के लिए नौ हजार करोड़ रूपये की राशि मंजूर की हैं| उन्होंने धान खरीदी की  शुरुवात 1 नवम्बर से करने की मांग राज्य सरकार से की है |उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल की बजाय 20 क्विंटल धान खरीदी करे। पिछले वर्ष किसानों का रकबा घटा दिया था। इस वर्ष भी योजनाबद्ध तरीके से रकबा घटाने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने आगे कहा कि पिछली धान खरीदी की किश्त की बकाया राशि अभी तक अप्राप्त है। धान की पूरी राशि 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त राशि तत्काल भुगतान करें। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि पिछले दो वर्ष की बोनस राशि का भुगतान सत्ता में आते ही करेंगे | वह भी वादा कांग्रेस सरकार निभाए और किसानों के खाते में तत्काल बोनस की राशि जमा कराये| भाजपा नेत्री ने आगे कहा कि खरीफ फसल धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को सबसे अधिक राशि नौ हजार करोड़ रूपये देकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम किरदार निभाया है| उन्होंने इसके लिए प्रदेश के सभी किसानों भाईयों की ओर से केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version