
धमतरी | थाना प्रभारी भखारा एवं शक्ति टीम ने सामुदायिक पुलिसिंग,जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सेमरा के शास.उच्च. माध्य.विद्यालय सेमरा के छात्र छात्राओं को अभिव्यक्ति एप, साइबर क्राइम के संबंध मे दी गई जानकारी, विद्यालय के छात्राओं को बालिका एवं महिला के सुरक्षा के लिए बनाए गए “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में दी गई जानकारी |

शक्ति टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को महिलाओं के सुरक्षा के संबंध में बनाए गये “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में जानकारी देते हुए मोबाइल में एप लोड करवाया गया।
शक्ति टीम के द्वारा अभिव्यक्ति एप से महिलाएं अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है उनके बारे में पूरा डिटेल्स बताते हुए कैसे उस अभिव्यक्ति एप का उपयोग कर सकते हैं बताया गया।
सभी विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
एटीएम.फ्रॉड ,सायबर फ्राड से कैसे बचे एवं सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।
कभी भी कोई अनजान व्यक्ति को अपना निजी जानकारी या ओटीपी शेयर ना करें कभी भी बैंक निजी जानकारी ओटीपी फोन पर नहीं मागती है।
धमतरी पुलिस आप सभी से अपील करती है सतर्क रहें सुरक्षित रहें ।
सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध, लड़कों और लड़कियों के खिलाफ यौन अपराध, दहेज उत्पीड़न, टोनही उत्पीड़न और अन्य सामान्य गंभीर अपराधों के विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
छात्र छात्राओं को कैरियर के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में शास.उच्च. माध्य.विद्यालय सेमरा के प्रिंसिपल, थाना प्रभारी भखारा लक्ष्मी नारायण साव एवं शिक्षकगण शक्ति टीम के म.आर.तनुजा कंवर,लक्ष्मी नागवंशी,कौशल्या गावड़े एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।






