
धमतरी| बजरंग चौक ग्राम नवागांव कंडेल में गणेश उत्सव समिति व ग्राम पंचायत नवागांव एवं सभी ग्राम वासियों के द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ मंजूषा साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022 प्राप्त होने व ग्राम नवागांव को गौरवान्वित करने पर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया ।मंजूषा साहू ग्राम नवागांव की मूल निवासी व बहू है तथा भोथली में अध्यापन कार्य करा रही है। ग्राम नवागांव सरपंच श्री गणराज सिन्हा, उप सरपंच श्रीमती बसंती बाई, जिला उपाध्यक्ष केकती साहू ,सवितांजली साहू , ग्राम पटेल मनराखनलाल साहू, झाडूराम सिन्हा ,लखन साहू ,नरेश पटेल ,रूप राम ,डोमार ,प्रेमलाल, बलेश ,श्याम सुंदर ,जगदीश ,घनश्याम, जीवन एवं गणेश उत्सव समिति के संजय ,तुषार एवं पूरे सदस्यों द्वारा रामायण का आयोजन कर सम्मानित किया गया।
इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में भी प्राचार्य संयोगिनी रामटेके के निर्देशन में विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली व्याख्याता डॉ मंजूषा साहू को उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर शाल श्रीफल गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा नवाचार व उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्राचार्य ने सभी शिक्षक गणों को प्रेरित किया। गणेश प्रसाद साहू रा से यों कार्यक्रम अधिकारी, एल एन साहू, राकेश साहू, धनंजय सोनकर ,राम शरण मिश्रा, एल एन शांडिल्य ,गोविंद सिन्हा ,विनोद ध्रुव ,डोमन ध्रुव , गोपेश साहू ,रेखा देहारी, दीप्ति शुक्ला ,स्वाति सोरी, रेणुका ध्रुव, दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप, विमला साहू ,उमाशंकर, ताम्रध्वज एवं सभी विद्यार्थियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।