Home Election खोखले वादों पर सुशासन की जीत : भाजपा

खोखले वादों पर सुशासन की जीत : भाजपा

बिहार विधानसभा आमचुनाव तथा देश भर में हुये उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार सफलता

धमतरी | बिहार जैसे बड़े राज्य जहाँ से देश की राजनीति की दशा और दिशा तय होती है वहाँ हुये विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली शानदार सफलता से भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। बिहार जैसे राज्य में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमो को जनता ने खुलकर समर्थन और आशीर्वाद दिया। राजद के खोखले वादों पर विश्वास न करके वहाँ की जनता ने सुशासन पर एक बार पुनः मुहर लगाई है। बिहार में एक बार पुनः स्पष्ट बहुमत के साथ एनडीए की सरकार को जनादेश मिला है। बिहार से जंगलराज का खात्मा करने वाली एनडीए की डबल इंजन की सरकार निश्चित रूप से राज्य को खुशहाल और समृद्ध बनायेगी |

इस पर राज्य की जनता को पूरा भरोसा है। 10 नवंबर को देश के अनेक राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के भी परिणाम घोषित हुये। गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर सहित अधिकांश राज्यों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर देश भर में जनता का विश्वास और समर्थन मिला। कांग्रेस का ज्यादातर राज्यों से सफाया हो चुका है। देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस तीसरे और चौथे स्थान के लिये संघर्ष कर रही है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुये देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, सांसद द्वय  चुन्नीलाल साहू, मोहन लाल मंडावी, धमतरी विधायक श्रीमती रंजना साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष ठा शशि पवार, रामु रोहरा, निरंजन सिन्हा, इंदर चोपड़ा, महामंत्री कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व महापौर अर्चना चौबे सहित जिले एवं मंडल के सभी पदाधिकारी स्थानीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के समस्त जनप्रतिनिधि तथा भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने देशवासियों को बधाई दी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version