खेल से फिट रहेंगे पुलिस जवान, एसपी ने व्हालीबाल, बैडमिन्टन खेल स्पर्धा का किया शुभारंभ

492

धमतरी। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने वीर जवानों की शहादत की याद में बैडमिंटन एवं व्हालीबाल खेल का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 से 31 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर के मार्गदर्शन में लगातार जवानों के मनोबल बढाने एवं जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है।पुलिस लाईन धमतरी में  बैडमिंटन एवं व्हालीबाल खेल का आयोजन किया गया है जो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा 31 अक्टूबर तक खेली जायेगी। पहले दिन कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे आयोजन से लगातार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तनावमुक्त भी होते हैं। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के.देवराजू, निरीक्षक गगन वाजपेयी, सुबेदार रेवती वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।