कोरोना से दो की मौत के बाद मचा हड़कंप

438

धमतरी| जिले में कोरोना का कोहराम जारी है | यहां स्थिति विस्फोटक रूप लेने लगी है | कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है| सर्विलांस अधिकारी डॉ विजय फूलमाली ने बताया कि बुधवार को दो कोरोना वायरस मरीजों की मौत हुई है | इस तरह से अब जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है | बुधवार को दोपहर तक 48 नए मरीजों की पहचान हो चुकी थी| दो कोरोना  संक्रमित मरीजों की मौत होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है |बताया जाता है कि मृतक विवेकानंद नगर निवासी बुजुर्ग और दूसरी कोष्टापारा की महिला है|छत्तीसगढ़ में अब कोरोना की रफ्तार तेजी से फैल रही है | धमतरी जिले में भी इसका व्यपक असर देखने को मिल रहा है |

बुधवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत होने से यहाँ हड़कंप की स्थिति है| बताया जाता है कि विवेकानंद नगर निवासी बुजुर्ग का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था |आज सुबह उनका निधन हो गया वहीं कोविड अस्पताल धमतरी में भर्ती  कोष्ट पारा 85 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया | दोनों का अंतिम संस्कार सोरिद मुक्तिधाम में किया गया | इसके अलावा नगरी ब्लाक में 34 नए मरीज मिले हैं जिसमें से 3 सीआरपीएफ कैंप से, पांच सलोनी से और नगर पंचायत नगरी से 14 लोग शामिल है| इसी तरह मगरलोड में 7 मरीजों की पहचान की गई है | इसी तरह  कुरूद ब्लाक में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए  गए हैं जिसमें से 2 नेशनल हाईवे में जीकेसी कंपनी में कार्यरत शिक्षक नगर निवासी कर्मचारी है | एक आलू प्याज व्यापारी संजय नगर निवासी है| जिला अस्पताल में बुधवार को 12 लोगों की जांच की गई| इसमें स्टेट बैंक का गार्ड है | बाकी फॉरेस्ट कॉलोनी, बांसपारा के मरीज हैं |