Home प्रदर्शन कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसान अपने ही खेत में बंधुवा मजदूर हो जायेंगे,...

कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसान अपने ही खेत में बंधुवा मजदूर हो जायेंगे, कांग्रेस नेताओं ने ऑनलाइन संबोधित किया

नगरी| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, बेलरगांव, कुकरेल ने संयुक्त रूप से साहू सदन नगरी में सिहावा विधानसभा के किसानों के साथ केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाये गए तीन किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ वर्चुअल किसान सम्मेलन का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम एवं समस्त मंत्रीगणों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों को सम्बोधित कर मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन किसान विरोधी कानून के विषय में अपनी अपनी राय रखकर इस कानून को किसान विरोधी बताया | नेताओं ने कहा  कि इस कानून से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी| कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसान अपने ही खेत में बंधुवा मजदूर बनने पर मजबूर हो जायेंगे | इस कानून के खिलाफ डिजिटल माध्यम से प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम मे सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक माधव सिंह ध्रुव, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, एलएल ध्रुव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश नाथ प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी राजेन्द्र सोनी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल करन चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग,अख्तर खान,जीवन नाहटा, राम भरोसा साहू, कृष्ण कुमार कश्यप, दउवालाल देवांगन, शकुंतला ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला मरकाम, भरत निर्मलकर, भानु राम शांडिल्य, अय्यूब खान, हरीश साहू, टेश्वर सिंह ध्रुव, आसिफ खान, अखिलेश दुबे, मनीष कश्यप, हरिकलाल समुंद, वीरेंद्र यादव,कैलाश जैन, जगन्नाथ, छवि लाल सिन्हा, धनीराम ध्रुव, मोतीलाल मरकाम, डिकेश नेताम, राहुल ध्रुव, रोशन साहू, नर्सिंग साहू, कुंजल सिंह,गौतम चन्द्राकर, यशकर्ण पटेल, मननेंद्र गंगबेर, पूरन नेताम, वासुदेव नेताम, सौरभ साहू, तामेश्वरी मरकाम, तारामती साहू, सुनीता, कविता पवार, राजिम साहू, सलीम मेमन, बल्लू पटेल, सरस्वती सोनी, राजू कावड़े, रामदास बघेल, श्यामलाल नेताम, पीलाराम कश्यप, रामकुमार सरोज, राजेन्द्र कुंजाम, खिलेंद्र कुमार, राजेश समरथ, रामकुमार, भानसिंह पवार, बंशी कश्यप, पन्नालाल पटेल, मनोहर लाल निषाद, राजेश समरथ, बंशीलाल पांडे, आदित्य तिवारी, तेजेन्द्र भट्ट, सोनू चौहान समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसान शामिल थे |

error: Content is protected !!
Exit mobile version