कांग्रेस जिलाध्यक्ष व महापौर से ली मंत्री ने जिले के सम्बद्ध में जानकारी

439

राजेश रायचुरा

धमतरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छ.ग. प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया , मुख्यमंत्री , समस्त मंत्रीगण छ.ग. शासन, प्रदेश सह प्रभारी चन्दन यादव , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , विधानसभा अध्यक्ष चरणदास मंहत , प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन , राजेश तिवारी ने आज विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना , एवं विजय देवांगन (महापौर नगर पालिक निगम) से धमतरी जिला में चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम की प्रयासों के संबंध में जानकारी ली इस पर जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि धमतरी जिला में 55 लोगो का सैंपल लिया गया जिसमे सभी रिपोर्ट निगेंटिव आई है एवं अभी तक धमतरी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित नही है, एवं साथ ही बताया कि शहर के विभिन्न समाजिक संगठनो, विद्यासागर

गोविंदी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट जैस विभिन्न संस्थाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान करते हुऐ मुख्यमंत्री साहयता कोष में सहयोग किया जा रहा है, तथा कांग्रेस संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के द्वारा लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में लाॅकडाउन के समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आम लोगो के बीच जाकर जागरूकता लाने एवं सेवा भावना के उद्देश्य से अधिक से अधिक काम कर रहें है।