कलेक्टर की संयुक्त परामर्दात्री समिति की बैठक 30 अगस्त को जिला कलेक्टर की सभा कक्ष में संपन्न

26

धमतरी | कर्मचारियों के” सेवानिवृत्ति ” प्रकरण ,विभाग द्वारा 1 वर्ष पूर्व तैयार किए जाएं *जिला प्रमुख संयुक्त मोर्चा, जिला कलेक्टर की संयुक्त परामर्दात्री समिति की बैठक 30 अगस्त को जिला कलेक्टर की सभा कक्ष में संपन्न हुई ,जिसमें शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के जिला अध्यक्षों को कर्मचारी हित के मुद्दों पर समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलेक्टर द्वारा आमंत्रित किया गया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवम छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दीपक शर्मा ने अपने छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ की ओर से जिले में चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से लेकर क्लास वन अधिकारियों की , जिसमें शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग स्वास्थ्य विभाग कर्मचारीयों बडा अमला जिले में कार्य रात होते हैं जिसमें भी स्कूल शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग का होता है जिससे मिडिल स्कूल प्रधानपाठक , प्राथमिक प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक, व्याख्याता,सहायक शिक्षक, लिपिक सहायक ग्रेड 1,2, 3,, पटवारी और अधिकारियों के एक वर्ष पूर्व होने वाली सेवानिवृत्ति, और उसके स्वत्वों के भुगतान, पेंशन ,उपादान, सर्विस बुक का सत्यापन समस्त अवकाश लेखा का गणना , जीपीए पासबुक अपडेट करना , एवं अन्य उपादान अन्य स्वत्वों के भुगतान मे विलंब होने के अपने एजेंडा पर परामर्दात्री समिति की बैठक में जिला कलेक्टर महोदय श्रीमती नम्रता गांधी से चर्चा किया। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के जिला प्रमुख और कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि समस्त विभागों में एक वर्ष पूर्व रिटायर होने वाले कर्मचारियों के पेंशन और अन्य प्रकरण शासन के नियमानुसार तैयार किया जाना चाहिए। परंतु कर्मचारी /अधिकारी के दो-तीन माह या एक माह पूर्व ही सर्विस बुक में अवकाश लेखा अंकन,, सेवा सत्यापन, का कार्य उस विभाग में पदस्थ विभाग प्रमुख द्वारा किया जाता है। चूंकि शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग, जिले का सबसे बड़ा अमला होता है, अर्थात सबसे ज्यादा शिक्षक/कर्मचारी कार्यरत होते हैं, केंद्र सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों का शिक्षा विभाग द्वारा , अत्यंत धीमी गति से, सेवानिवृत्ति के प्रकरणों को अंतिम समय में आरंभ किया जाता है, जिससे सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन दिन पर राज्य शासन के नियमानुसार, पेंशन प्राधिकरण प्रमाण पत्र, तथा अन्य स्वत्वों का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है, *छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को जिला कलेक्टर मैडम ने गंभीरता से लेते हुए ,1 सितंबर को क्रं 7321 वित्त द्वारा पत्र जारी कर सर्व जिला स्तरीय विभाग प्रमुख को निर्देशित किया है कि सेवानिवृत्ति के प्रकरण ,देय स्वत्वों के भुगतान, पेंशन पीपीओ प्रमाण पत्र , अवकाश नगदी कारण, विभिन्न अभिलेख की जांच कार्यवाही कर्मचारी के कार्यरत विभाग द्वारा द्वारा 1 वर्ष पूर्व से ही तैयार कर लिये जाएं। जिला कलेक्टरमहोदय द्वारा सेवानिवृत्ति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने पर कर्मचारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं कर्मचारी अधिकारीसंयुक्त मोर्चा प्रमुख दीपक शर्मा सहित हजार कर्मचारियों /अधिकारियों ने जिला कलेक्टर के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग द्वारा युक्ति युक्तिकरण नीति का विरोध करते हुए युक्तिकरण नीति निरस्त करने की बिंदु पर भी कलेक्टर मैडम का ध्यान आकर्षण कराया , उन्हें बताया कि प्रदेश द्वारा भी है स्थगित किया गया है,, साथ ही माध्यमिक शाला जालमपुर के टूटे हुए मेन गेट निर्माण निर्माण के *लिए जिला कलेक्टर महोदय से कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने जो संयुक्त मोर्चा के प्रमुख भी है,व्यक्तिगत चर्चा किए गए। जिला कलेक्टर महोदय ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर विभाग द्वारा बजट आबंटन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर जिला शिक्षा अधिकारी की परामर्दात्री बैठक में भी चर्चा कर बजट आवंटन और सेवानिवृत्ति जैसे संवेदनशील प्रकरण पर गंभीरता से विचार करने की बिंदुओं का मुद्दा उठाए थे।