Home Latest कलेक्टर, एसपी को खुशबू स्वसहायता समूह छाती की बहनों ने बांधी प्राकृतिक...

कलेक्टर, एसपी को खुशबू स्वसहायता समूह छाती की बहनों ने बांधी प्राकृतिक चीजों से बनी राखी

धमतरी |आज रक्षित केंद्र धमतरी में में खुशबू स्व-सहायता समुह छाती की बहनों के द्वारा प्राकृतिक चीजों से बनी राखी कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी.राजभानू, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देवराजू, यातायात प्रभारी धमतरी, थाना प्रभारी रुद्री एवं पुलिस लाईन धमतरी में उपस्थित सभी जवानों को प्रकृति चीजों (बांस, गोबर,बीज) से तिरंगे के कलर में बनी राखियां बांधकर प्रकृति के रंग में रंग दिये।

वर्तमान समय में अपने जान की बाजी लगाकर आम जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों के सलामती की दुआ मांगते हुए श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं श्रीमती कल्याणी कंवर द्वारा खुशबू स्व-सहायता समूह का प्रतिनिधित्व कर सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित जवानों को राखियां बाँधी गई। जिला पंचायत सीईओ. श्रीमती नम्रता गांधी के अथक प्रयास से राखियों का निर्माण खुशबू स्व-सहायता समुह द्वारा छाती में की जा रही है। कलेक्टर, एसपी एवं एएसपी द्वारा महिला स्वसहायता समूह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस विभाग के जवानों के लिए इनके द्वारा 1000 राखियाँ बनाई गई हैं।

आज के इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री बी.पी.राजभानू, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धमतरी श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक धमतरी श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक धमतरी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी रुद्री एवं पुलिस लाईन धमतरी के सभी जवानों के साथ-साथ यातायात के भी जवान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version