कब खुलेगा केशियर रूम……….इंतजार…..पुराना रिकॉर्ड कैद

325

टकेश्वरपुरी  गोस्वामी 

भखारा | नगर पंचायत कार्यालय के आवक -जावक केशियर रूम को 3 सितंबर को वित्तीय गड़बड़ी के चलते सील कर दिया गया है जिसके खुलने का सभी नगरवासियों को इंतजार है| इस मामले की  जांच करने सोमवार की दोपहर तक विभाग की उच्चस्तरीय जांच टीम नहीं पहुंची थी |


उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार को आवक जावक शाखा के केशियर ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर नदी में बहा दिया था  जिसके बाद नगर पंचायत हंगामा मच गया | इस मामले की जानकारी सीएमओ ने उच्च कार्यालय को दी है | उच्च कार्यालय के दिशा निर्देश पर आवक जावक शाखा को उसी दिन सील कर दिया गया | पुराने दस्तावेज सीलबंद रूम के अंदर है | वर्तमान में लेनदेन नए रजिस्टर एवं नई रसीद बुक से की जा रही है | वर्तमान में लेन देन का प्रभार सेवक राम साहू को सौंपा गया है जो सभी प्रकार के टैक्स की वसूली कर रहे हैं | नगरवासी अपनी बकाया राशि जमा करने पहुंच रहे हैं | इस दौरान कई लोग पुराने बकाया राशि देखकर चकरा गए हैं और मौके पर बैठे लिपिक से सवाल जवाब कर रहे हैं | कई लोगों का कहना है कि हमारा इतना रुपए बकाया नहीं है | हम तो दे चुके हैं |वही केशियर नगरवासियों के सवालों का संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि पुराना रिकॉर्ड केशियर रूम में  कैद है|
इस संबंध में नगर अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, उपाध्यक्ष दिलेश्वर साहू, पार्षद रोशन केला ने कहा कि इस मामले में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भी तौहिन हुई  है| हम चाहते हैं कि  इस मामले का जल्द निराकरण हो और नगर विकास के लिए आगे की रणनीति तैयार करें|