Home आयोजन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला डॉ. भँवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान,...

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला डॉ. भँवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान, विधायक ने कहा क्षेत्र का गौरव बढ़ा

नगरी |सिहावा विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2020 पुरुस्कार से अलंकृत शम्भू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक संस्थान बांधा नगरी सिहावा को आदिवासियों की सेवा एवं आर्थिक  उत्थान के क्षेत्र मे उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य शासन ने डॉ. भँवर सिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान, पुरस्कार से अलंकृत किया | इस संस्था द्वारा आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से 150 से अधिक बीमारियों का ईलाज किया जाता है एवं 700 महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाया एवं उनकी सामाजिक संस्कृति को बढ़ाया। रूपराय नेताम ग्राम सरईटोला नगरी सिहावा को आदिवासी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु जय गढ़िया बाबा आदिवासी मांदरी नृत्य,गेड़ी नृत्य,कर्मा नृत्य के माध्यम से समाज एवं संस्कृति के उत्थान के क्षेत्र में राज्य शासन द्वारा शहीद वीर नरायण सिंह सम्मान पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सुषमा तारम सरपंच ग्राम पंचायत फरसिंया को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिनीमाता महिला सशक्तिकरण अवार्ड 2020 सम्मान, पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया एवं बधाई दी।

विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि आदिवासियों, पिछड़ों, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं महिलाओं के उत्थान के लिए सिहावा विधानसभा क्षेत्र के समूह एवं व्यक्तियों को राज्यअलंकरण सम्मान, पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है|  इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों मे समाज की सेवाकर समाज कल्याण में अपना अमूल्य योगदान दिया है जिससे आने वाली पीढ़ी इनके आदर्शो पर चलकर एक बेहतर समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकेगी | मौके पर पीसीसी सदस्य एलएल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, अख्तर खान, भानेन्द्र ठाकुर, अमृत नाग, माखन भरेवा, कमलेश मिश्रा, जनपद सदस्य उत्तम नेताम, ईश्वर पटेल, कीर्ति नेताम, वार्ड पार्षद सोहन चतुर्वेदी, जितेंद्र ध्रुव, जियाउद्दीन रिज़वी, एल्डरमैन भरत निर्मलकर, राजेन्द्र ठाकुर, गज्जू कंचन, सविता सोन, जावेद मेमन, भीष्म यादव, नटवर नेताम समेत  अन्य  मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version